बलिदानी नंदू सिंह की प्रतिमा अनावरण

AYUSH ANTIMA
By -
0


सूरजगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): बुधवार को बलिदानी नंदू सिंह शेखावत की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने भावुक होकर कहा कि देशवासी आज सुरक्षित हैं तो इसका श्रेय हमारे वीर बलिदानों को जाता है। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि हर बलिदानी का पराक्रम आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रप्रेम और साहस की प्रेरणा देता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सूरजगढ़ के राजकीय महाविद्यालय का नाम बलिदानी नंदू सिंह के नाम पर करने की मांग पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान बलिदानी के पिता उमराव सिंह और माता सुनीता कंवर का अतिथियों ने शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। इस दौरान पूरा माहौल भावनात्मक हो गया। अनावरण समारोह की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी ने की। इस मौके पर पूर्व विधायक सुभाष पूनियां, ओबीसी मोर्चा सदस्य पवन मावंडिया, सूरजगढ़ प्रधान बलवान सिंह, चेयरमैन पुष्पा सेवाराम गुप्ता, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रतन सिंह तंवर, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र भाटिया और पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। गायक कलाकार मुकेश फौजी एंड पार्टी ने जोशीली देशभक्ति रागनियों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को रंगीन बना दिया। समारोह का संचालन एडवोकेट शिवराज सिंह राठौड़ ने किया। अनावरण कार्यक्रम में पूर्व विधायक रणवीर सिंह गुढ़ा, महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सरोज श्योराण, कैप्टन मदन सिंह शेखावत, विनोद शर्मा, मनोज शर्मा, सुनील पालीवाल, अजीत सिंह बिजौली, विक्रांत वत्स सहित सैकड़ों महिलाएं, पुरुष और बच्चे मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!