अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा नेपाल में जेन जी आन्दोलन में शहीद हुये परिवारो को आर्थिक सहायता

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर/काठमाण्डो (श्रीराम इंदौरिया): अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच एंव इण्डो-नेपाल समरसता ऑर्गेनाईजेशन द्वारा राजनयिक सम्बंधो को वैश्विक स्तर पर बढाते हुए नेपाल राष्ट्र के प्रथम उपराष्ट्रपति न्यायमूर्ति परमानन्द झा के माध्यम से राजनयिक सम्बन्ध वियना अभिषरण अधिनियम 1972, जिनेवा कन्वेंशन 1949, भारत-नेपाल विदेश सचिवों का सांस्कृतिक अनुबन्ध (करार) 09 सितम्बर 2004 नई दिल्ली भारत-नेपाल संधि 1950 के अन्तर्गत विश्व बन्धुत्व एकामहे के लिए नेपाल राष्ट्र में हाल ही में हुए ‘‘जेन जी’’ आन्दोलन में नेपाल राष्ट्र के 72 व्यक्तियो को खोने की क्षति से नेपाल राष्ट्र में हुऐ परिवर्तन से नेपाल सरकार की कार्यवाहक प्रधानमंत्री श्रीमती सुशीला कार्की द्वारा उन सभी 72 व्यक्तियो को नेपाल सरकार ने शहीद का दर्जा दिया गया है। अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा उन सभी शहीद परिवारों की इस दुःखद घडी में उनके साथ खड़े होने के साथ-साथ उनको आर्थिक मदद के लिये मंच के प्रमुख सदस्यो से अपील की जायेगी। मंच के प्रमुख सदस्य, श्री श्री 1008 श्री रामनाथ जी महाराज, राजन सरदार, वैद्य श्याम सुन्दर पारीक, रमनीक प्रभाकर, वैद्य प्रदीप मिश्रा, ठेकेदार कालूराम सोनेल, डॉ.टेकचन्द भण्डारी, हवा सिंह आय, श्रीमती सत्येन्द्र पन्नू, सवेन्द्र जीत सिंह, डॉ.बीएल देवन्दा, डॉ.अशोक कुमार आजाद, खुशनन्दन मंडल, निर्मल सिंह परिहार, मोहन बतरा, श्रीमती शालिनी उपाध्याय, सुरेश पूनिया, संदीप नेहरा, डॉ.भारती झा, डॉ.जयाकान्त बीवाल एडवोकेट, श्रीमती प्रभा सिंघवी, राधेश्याम बतरा, सुरेश कुमार शर्मा, फतेह सिंह, गोपेश शर्मा, आनंद राज शर्मा, डॉ.प्रशान्त कुमार, मिर्जा इकबाल बैग, पुखराज सोनी, शिव राज यादव, श्रीमती परेसता राव, डॉ.पुरण मल शर्मा, पृथ्वी राज जैन, हरीश धायभाई, सुख महेन्द्र सिंह, सुन्दर लाल, जय नन्दवानी, पदमश्री डॉ.रामचेत चौधरी, रामनारायण चौधरी, ताराचन्द भावरिया, डॉ.टेक चन्द भण्डारी, नरेन्द्र कुमार शर्मा, हरिश कटारिया, डॉ.मेहन्द्र सिंह वशिष्ठ, ओम प्रकाश बांठिया सीए, डॉ.विनोद कुमार शर्मा, सुश्री उषा द्विवेदी, इंजी.नरेन्द्र कुमार पाण्डेय एडवोकेट, जलालुदीन भामाशाह सेठ रमेश कुमार बंसीलाल जैन डेडवा को सहयोग करने की अपील की गई है। नेपाल राष्ट्र के पूर्व राजदूत डॉ.विष्णु हरि नेपाल ने बताया की इण्डो-नेपाल समरसता ऑर्गेनाईजेशन के संयोजक विश्व रत्न स्व.श्री महावीर प्रसाद टोरड़ी ने दो देशो को जोड़ने के लिए इन दोनो देशो के बीच एक ऐसी मुहिम चलाई थी, जिसमे दोनो देशो के सम्बन्ध मजबूत हो। इसी मुहिम को आगे बढाते हुए मंच के मुख्य सलाहकार डॉ.कुलदीप प्रसाद शर्मा व मंच के प्रेरक सदस्यो द्वारा नेपाल आन्दोलन में 72 शहीद हुये परिवारो को आर्थिक सहयोग का प्रस्ताव किया जा रहा है। मंच के सभी प्रेरक सदस्यो को पत्र के माध्यम से सहयोग की अपील की जा रही है। शहीद हुए 72 परिवारो को आर्थिक सहयोग दीपावली के पावन पर्व पर नेपाल सरकार के गृहमंत्री ओम प्रकाश आर्यल के माध्यम से "जेन जी"आन्दोलन पीडितों को भिजवाया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!