नुनिया गोठड़ा विद्यालय में भव्य प्रवेश द्वार का लोकार्पण

AYUSH ANTIMA
By -
0


नुनिया गोठड़ा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शहीद सूबेदार निहालसिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित प्रवेश द्वार का लोकार्पण समारोह आयोजित हुआ। साढ़े तीन लाख रुपये की लागत से बने इस प्रवेश द्वार का निर्माण महादेवराम–पतासी देवी की स्मृति में उनके परिजन हवलदार सुभाष चन्द्र, उम्मेद नूनिया और संजय नूनिया द्वारा कराया गया।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी, जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष मनोज मील, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विशम्बर पूनिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उपस्थित जनों ने कहा कि परिवार द्वारा किया गया यह कार्य गाँव और विद्यालय दोनों के लिए गौरव का विषय है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!