ओबीसी आयोग के अध्यक्ष न्यायाधीश मदनलाल भाटी ने प्रदान की नवरात्रि की शुभकामनाएं

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): राजस्थान राज्य अन्य पिछडा वर्ग (राजनैतिक प्रतिनिधित्व) आयोग, राज. सरकार के अध्यक्ष एवं पूर्व न्यायाधीश मदन लाल भाटी ने आयोग की और से सभी प्रदेशवासियों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की। उन्होंने कहा कि भक्ति और उपासना के महापर्व नवरात्रि का यह उत्सव हमें मातृ शक्ति के प्रति श्रद्धा व आराधना करने की प्रेरणा देता है। यह लोगों को जीवन में उचित एवं पवित्र कार्य करने और सदाचार अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। इस पर्व पर सकारात्मक दिशा में कार्य करने पर मंथन करना चाहिए ताकि समाज में शांति, और सद्भाव का वातावरण कायम रह सके। भारतीय आध्यात्म परम्परा में मातृशक्ति की उपासना को प्रधानता दी गयी है। नवरात्रि का यह पावन पर्व शक्ति, भक्ति और श्रद्धा की आराधना का प्रतीक है। इस शुभ अवसर पर उन्होंने कामना की सभी का जीवन सुख, समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य से परिपूर्ण हो। साथ ही परस्पर आपसी सौहार्द, एकता और भाईचारे की भावना और अधिक मजबूत हो। उन्होंने अपील कि इस पवित्र उत्सव को पारंपरिक उल्लास और सद्भाव के साथ मानते हुए राजस्थान को समृद्ध और सशक्त प्रदेश बनाने में अपना योगदान देवें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!