चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शिव नगरी के नाम से विख्यात बावलियां बाबा की तपोभूमि चिड़ावा में आगामी 28 सितम्बर दोपहर 3.30 बजे मधुसूदन मैरिज गार्डन में भव्य शेखावाटी सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए आयोजन समिति के सचिव पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने बताया कि समारोह के सम्मानित व्यक्तित्व के धनी डॉ.अरूण चतुर्वेदी, अध्यक्ष राजस्थान वित आयोग, प्रदीप शेखावत राज्य सूचना आयुक्त चंडीगढ़, प्रोफेसर सुरेश कुमार अग्रवाल कुलगुरू महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय अजमेर व कोशल राज शर्मा, वरिष्ठ आईएएस व सीईओ जल बोर्ड दिल्ली सरकार होगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जोगाराम पटेल कानून मंत्री राजस्थान सरकार, विशिष्ठ अतिथियों में राजेन्द्र भांभू विधायक झुंझुनूं व सुभाष पूनीया पूर्व विधायक सूरजगढ़ होगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमति हर्षिनी कुलहरी जिला प्रमुख व भाजपा जिलाध्यक्ष झुंझुनूं करेगी। इस सम्मान समारोह में उन विभूतियों को शेखावाटी सम्मान समारोह से विभूषित किया जायेगा, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धि हासिल की है। सुभाष शर्मा ने आगे बताया कि शेखावाटी की धरा पर यह एक अनूठा व ऐतिहासिक आयोजन होगा। इसको सफल बनाने को लेकर आयोजन समिति के सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं।
3/related/default