जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता की पूज्य माता श्रीमती सत्यवती देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राठौड़ मालवीय नगर स्थित अणु विभा केंद्र में आयोजित शोक सभा में पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। इस अवसर पर राठौड़ ने ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक की इस घड़ी में परिजनों को यह असहनीय पीड़ा सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भाजपा कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता की माताजी स्व.सत्यवती गुप्ता के निधन पर व्यक्त किया शोक
By -
September 03, 2025
0
Tags: