राजस्थान राज्य ओपन सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पिलानी की अनु ने जीता रजत पदक

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अजमेर में सम्पन्न थर्ड राजस्थान राज्य ओपन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पिलानी की अनु नायक ने 100 मीटर बाधा दौड़ में सिल्वर मेडल प्राप्त कर पिलानी का नाम रोशन किया है। एथलेटिक्स संघ अजमेर द्वारा पटेल स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में 13-14 सितंबर को आयोजित टूर्नामेंट में मेडल हासिल करने पर पिलानी बिरला स्कूल स्पोर्ट्स ग्राउंड पर कस्बे की प्रतिभाशाली एथलीट का अभिनन्दन किया गया। आपको बता दें कि अनु पिलानी की राकेश अकेडमी कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा है। पिता अशोक कुमार सिविल इंजीनियर और मम्मी रजनी देवी गृहिणी हैं। अनु की 11वीं कक्षा तक की पढ़ाई श्रीमती जानकी देवी मंडेलिया और 12वीं कक्षा की पढ़ाई राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुई है। राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में मेडल जीतने के बाद अब अनु नेशनल लेवल टूर्नामेंट की तैयारियों में जुट गई है। बिरला स्कूल स्पोर्ट्स ग्राउंड पर गुरूवार को पार्षद राजकुमार नायक, शारीरिक शिक्षक सरोज सिंह और नीलम, कोच कमल नायक, सचिन कसाना, राजन नायक, हेमंत नायक तथा खिलाड़ियों द्वारा ग्राउंड की स्टार एथलीट अनु नायक का स्वागत किया गया। अनु अपनी खेल प्रतिभा को निखारने के लिए राष्ट्रीय स्तर के लिए कोच कमल नायक के पास तैयारी कर रही है। आपको बता दें कि कोच कमल ग्राउंड पर आने वाले जरूरतमंद खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण देते हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!