खेत में रखे बाजरे की कड़वी के पूंज में लगी आग, लोगों में मचा हड़कंप

AYUSH ANTIMA
By -
0

सूरौठ/करौली (श्रीराम इंदौरिया): कस्बे में हुक्मी खेड़ा मार्ग पर बीती रात्रि को सूरौठ निवासी इंद्रराज मीणा के खेत में रखे बाजरे की कड़वी के पूंज में अचानक आग लग गई, जिससे कई हजार रुपयों का चारा जल गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस एवं ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। लोगों ने बताया कि हुक्मी खेड़ा मार्ग पर तहसील कार्यालय के पास कस्बा निवासी इंद्रराज मीणा उर्फ गोली मीणा के खेत में तीन बीघा बाजरे की फसल की कड़वी के पूंज रखे हुए थे। रात 9 बजे के करीब अचानक कड़वी के पूंज में आग लग गई। खेत से आग की लपटे उठने पर लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सूरौठ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाने से आग आसपास के खेतों में रखें पूंजो तक नहीं पहुंच सकी। हालांकि इंद्रराज मीणा के खेत में रखी पूरी कड़वी जल कर राख हो गई। आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं लग पाया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!