अमर शहीद नंदू सिंह शेखावत की मूर्ति अनावरण समारोह तीन सितंबर को

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): मां भारती के वीर सपूत अमर शहीद नंदू सिंह शेखावत की मूर्ति का अनावरण समारोह तीन सितंबर को प्रातः 10:15 बजे स्यालू कलां गांव में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ शामिल होंगे। वहीं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इस समारोह की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रमुख झुंझुनूं हर्षिनी कुल्हरी करेंगी। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व विधायक सूरजगढ़ सुभाष पूनियां, राज्य ओबीसी आयोग सदस्य पवन मावंडिया, पूर्व प्रधान पंचायत समिति चिड़ावा कैलाश मेघवाल, पूर्व विधायक मूल सिंह शेखावत, पूर्व विधायक रणवीर सिंह गुढा, प्रधान पंचायत समिति सूरजगढ़ बलवान सिंह, प्रधान पंचायत समिति पिलानी बिरमा देवी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रतन सिंह तंवर तथा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र भाटिया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह शेखावत, पूर्व सरपंच नीति राज सिंह शेखावत मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर मुकेश फौजी एंड पार्टी द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। प्रतिमा का निर्माण मूर्तिकार वीरेंद्र सिंह खुड़ानिया ने किया है। कार्यक्रम का आयोजन नवयुवक मंडल व समस्त ग्रामवासी स्यालू कलां द्वारा किया जा रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!