राष्ट्रीय भजन सम्राट छोटू सिंह रावणा एण्ड पार्टी बालोतरा, पंजाबी बॉलीवुड सिंगर मान सिंह, गोरा सिंह

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): नगर पालिका द्वारा आयोजित 15 दिवसीय दशहरा महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार को गणगौरी बाजार स्थित कंकाली माता के मंदिर से भव्य राम बारात निकाली जाएगी। राम बारात शहर के मुख्य बाजार से होते हुए अहिंसा सर्किल, आदित्य प्लाजा व प्रताप स्टेडियम होते हुए इन्दिरा कॉलोनी में नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप ईसरानी के निवास पर पहुंचेगी, जहां तोरण की रस्म की जाएगी। शहर अध्यक्ष नितिन छाबड़ा ने बताया कि 2 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से भव्य विजय जुलूस निकाला जाएगा। विजय जुलूस का शाम 5 बजे बस स्टैंड पंहुचने पर अतिथियों द्वारा ऐतिहासिक पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया जाएगा। शाम 6 बजे दशहरा मैदान में रावण अंगद संवाद होगा व 6:30 बजे भव्य आतिशबाजी के साथ अहंकारी रावण एवं कुंभकरण के पुतलों का भव्य आतिशबाजी के साथ दहन होगा। उन्होंने बताया कि 3 अक्टूबर को शाम साढे 7 बजे बस स्टैंड पर भगवान श्रीराम-भरत मिलाप होगा। साढे 8 बजे प्रताप स्टेडियम में भगवान श्रीराम का राजतिलक एवं बृजरास फूलों की होली कार्यक्रम होगा। इसी प्रकार 4 अक्टूबर को सुप्रसिद्ध राष्ट्रीय भजन सम्राट छोटू सिंह रावणा एण्ड पार्टी बालोतरा द्वारा वीरों की गाथा एवं देशभक्ति भजनों का आयोजन होगा। इसी प्रकार 5 अक्टूबर को प्रताप स्टेडियम में शाम साढे 8 बजे से अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन होगा व 6 अक्टूबर को प्रताप स्टेडियम में बॉलीवुड म्यूजिकल नाइट कार्यक्रम का आयोजन होगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!