निवाई (लालचंद सैनी): कंकाली माता मन्दिर में शक्ति पीठ सेवा संस्थान एवं अम्बिका ग्रुप द्वारा सप्तमी नवरात्रा को भजन कीर्तन व सत्संग किया गया। शक्ति पीठ के अध्यक्ष शंकर लाल सोनी ने बताया कि शारदीय नवरात्रा सप्तमी को मातारानी का कोलकाता से मंगाए गए फूलों से झांकी सजाई गई। सुबह माता का पंचामृत से स्नान कराया गया। हजारों श्रद्धालु माता के जयकारों के साथ हाथ में पूजा के थाल लिए माता के दर्शनार्थ आगे बढ़ते नजर आए। माता रानी को चूरमा, खीर, लड्डू, मूंगथाल व नमकीन का भोग लगाया। सप्तमी को माता रानी के नौ अवतार की झांकियां सजाई गई। माता रानी के दरबार में छोटे बच्चों गरिमा भट्ट, अवधि सोनी, तेजू सोनी, पीऊ चौधरी व अवना जैन सहित बच्चों ने मां के अवतार की झांकी सजाई गई। दिन में भजन महोत्सव में अम्बिका ग्रुप की कौशल्या शर्मा एवं सुनीता चौधरी ने बताया की माता के दरबार दीपिका सोनी के द्वारा कंकाली थारी चुनरी चमचम चमके, तेरे द्वार खड़ी हूं अम्बे मां सहित कई भजन प्रस्तुत किए गए। शकुन्तला पारीक के द्वारा आये तेरे दर पर अम्मे मां, महिमा ओढ़ चुनरिया लाल, मातारानी के चरणों में भजनों की प्रस्तुति दी। पिंकी शर्मा ने रंग मत डाले ले सांवरिया मारो गूजर मारे रे, यह गोटें द्वार चुनरी आजा मां ओड के,चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है और भक्तों को नाच कर मन्दिर में फूल उड़ाकर फूलों की सत्संग किया गया। अम्बिका ग्रुप की तरफ से शक्ति पीठ अध्यक्ष शंकर लाल सोनी एवं पुजारी नारायणदास जी का शाल व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। भजनों के बाद मातारानी की आरती की गई। इस के बाद भक्तों ने प्रसादी वितरित की गई।भजन संध्या में सोनम अग्रवाल, निशा नामा, अनिता जैन, निधी शर्मा, आशा भट्ट, पार्वती खण्डेलवाल, ममता गुप्ता, बीना माथुर, मंजू नाटाणी, पुजारी नारायण शर्मा, सुभाष गिन्दोडी, राजेश भट्ट, मनीष सोनी, ओम दहलोद, मन्नू नामा, पवन जैन, केशव सोनी, रमाकांत शर्मा, राहुल कामरेड, मधु नामा सहित अम्बिका ग्रुप सहित भक्त मौजूद रहे।
मां कंकाली थारी चुनरी चमचम चमके: कंकाली माता मंदिर में भजन सत्संग का हुआ आयोजन
By -
September 29, 2025
0
Tags: