चिड़ावा में पानी की समस्या को लेकर वार्डवासियों का प्रदर्शन

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शहर के वार्ड नंबर 28 में पंचमुखी बालाजी मंदिर के पास मंगलवार को पानी की समस्या को लेकर वार्डवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से ट्यूबवेल में लगी मोटर खराब पड़ी है, जिसके चलते उन्हें पीने के पानी के लिए भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वार्ड पार्षद गंगाधर सैनी की अगुवाई में हुए इस विरोध प्रदर्शन में वार्डवासी एकजुट होकर अपनी समस्या के समाधान की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नगर परिषद को इस ओर तुरंत ध्यान देना चाहिए, ताकि पानी की किल्लत से राहत मिल सके। इस दौरान मुकेश कुमार, मुकेश शर्मा, सरला देवी, संतोष देवी, शाखा देवी, राहुल शर्मा, सुरेश पूनिया, सुशील कुमार, जीतू तंवर, दीपक शर्मा, वर्षा शर्मा, भगवती देवी, मुन्नी देवी, रेखा देवी, सुमन देवी, सरिता शर्मा, सरिता जांगिड़, मीरा देवी, पन्ना देवी और सुमन शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!