जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): बार कौंसिल ऑफ़ राजस्थान के चेयरमैन डॉ.भुवनेश शर्मा ने जयपुर निवासी सुप्रीम कोर्ट व राजस्थान हाई कोर्ट अधिवक्ता (डॉ) विनय कांत सक्सेना को को-ऑप्टेड मेम्बर नियुक्त किया है, साथ ही उनको राजस्थान बार कौंसिल की अनुशासात्मक समिति का सदस्य भी नियुक्त किया है। जयपुर निवासी अधिवक्ता (डॉ) विनय कांत सक्सेना वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया व राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर में बतौर अधिवक्ता अपनी सेवाएँ दे रहे है। उपरोक्त नियुक्ति पर राजस्थान हाईकोर्ट अधिवक्ता अंशुमान सक्सेना, अधिवक्ता अतुल सक्सेना, अधिवक्ता शीला हरवानी, अधिवक्ता नवरत्न सैनी व अन्य अधिवक्ताओं ने बधाई दी।
3/related/default