श्री गोपाल गौशाला में नव निर्मित टीन शेड का लोकार्पण

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): श्री गोपाल गौशाला झुंझनू में गौ-आवास (सेड) का नवीनीकरण गौभक्त दानदाता जगदीश प्रसाद टीबडेवाला, रमाकांत, श्रीकान्त, ब्रजेश, महेश, दीपेश एवं हर्षवर्धन टीबडेवाला, जगदीश प्रसाद टीबडेवाला परमार्थ कोष मुम्बई के सौजन्य से करवाया गया। जिसका लोकार्पण 28 सितंबर, रविवार अपराह्न 4 बजे दानदाता मुंबई प्रवासी रामाकांत टिबडेवाल, रोटरी क्लब मुंबई के गवर्नर डॉ.मनीष मोटवानी, योगेश जसरानी, निमिष ठक्कर एवं आरएसएस विभाग प्रचारक मुकेश द्वारा बड़ी संख्या में उपस्थित गौभक्तो के सानिध्य में किया गया। इस अवसर पर उपरोक्त सभी ने गोशाला परिसर का अवलोकन किया तथा सभी ने तुलादान कर अपने हाथों से गौमाता को गुड़ खिलाकर गोसेवा की। सभी ने गोशाला सुंदर एवं अद्भुत बताते हुए मुक्त कंठ से व्यवस्थाओं की सराहना की। इस अवसर पर सभी अतिथियों का स्वागत दुपट्टा एवं शाफा ओढाकर गो माता का प्रतीक चिह्न भेंटकर किया गया। इस अवसर पर श्री गोपाल गौशाला कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया, मंत्री नेमी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजकुमार तुलस्यान, संजय राणासरिया, नारायण प्रसाद जालान, डॉ.डीएन तुलस्यान, आनंद टिबडा, विपिन राणासरिया, संजय टिबडा, श्याम सुंदर टिबडा, रघुनाथ प्रसाद पोद्दार, जेजेटी यूनिवर्सिटी से बाल किशन टीबड़ा एवं ओमप्रकाश केडिया इस्लामपुर सहित अन्य गोभक्त बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!