जटवाड़ा में भागवत कथा के शुभारंभ पर बैंड बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा

AYUSH ANTIMA
By -
0


सूरौठ/करौली (श्रीराम इंदौरिया): गांव जटवाड़ा में शनिवार को भागवत कथा के शुभारंभ पर बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में काफी संख्या में महिलाएं एवं धर्म प्रेमी लोग शामिल हुए। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के निवासी रिटायर्ड अध्यापक पंडित रामभरोसी शास्त्री एवं कृषि विभाग के सेवानिवृत्त निदेशक द्वारिका प्रसाद शर्मा की ओर श्री मदभागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा में आचार्य रमेश चंद शास्त्री पांचोली को घोड़ी पर बैठा कर निकाला गया। कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गो से होती हुई कथा स्थल तक पहुंची। कलश यात्रा का कई स्थानों पर अभिनंदन किया गया। कलश यात्रा में चौवीसा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष हरीश चंद्र शर्मा, पूर्व चौबीसा अध्यक्ष प्रकाश नारायण सहारिया, सूरौठ नगर अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष बाबूलाल पाराशर, यातेंद्र सहारिया, राधा रमन शर्मा, अशोक शर्मा, सुरेश चंद शर्मा, रमन कटारा, दीना पाराशर, भारत सहारिया, सीताराम पाराशर सहित काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा के दौरान धार्मिक धुन पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। कथा के पहले दिन आचार्य रमेश चंद्र शास्त्री ने कहा कि भागवत भगवान का रूप है। नित्य नियम से भागवत सुनने से मन को शांति तो मिलती है ही साथ ही पापों से मुक्ति मिलती है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!