डॉ.मधु मुकुल चतुर्वेदी को हिंदी रत्न सम्मान

AYUSH ANTIMA
By -
0


सवाईमाधोपुर (श्रीराम इंदौरिया): वरिष्ठ भाजपा नेता, सेवानिवृत्त प्रोफेसर, साहित्यकार, समाजसेवी, पर्यावरणविद तथा राष्ट्रवादी विचारक डॉ.मधु मुकुल चतुर्वेदी को हिंदी रत्न सम्मान से राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी, आगरा द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर डॉ.चतुर्वेदी को संस्था के अध्यक्ष डॉ.मुकेश कुमार ऋषि वर्मा, सचिव तिरवर नाथ, कोषाध्यक्ष श्रीमती रीना देवी तथा विधिक सलाहकार डॉ.नरेश सिहाग एडवोकेट द्वारा हिंदी रत्न सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया। डॉ.चतुर्वेदी को यह सम्मान उनके द्वारा साहित्य साधना, शोध, शिक्षा तथा हिंदी भाषा विकास आदि के क्षेत्र में प्रेरक, रचनात्मक एवं उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया है। डॉ.मधु मुकुल चतुर्वेदी को संगठनात्मक कार्यों का एक लंबा अनुभव है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा विविध सामाजिक संगठनों में वे पिछले पैंतीस वर्षों से निरंतर सक्रिय हैं। शैक्षणिक एवं सामाजिक क्षेत्र में वे अपनी एक विशिष्ट पहचान रखते हैं। वे एक श्रेष्ठ समीक्षक, कुशल वक्ता तथा कुशल मंच संचालक भी हैं। डॉ.चतुर्वेदी अनेक सामाजिक क्षेत्रों में निरंतर सक्रिय हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!