निवाई (लालचंद सैनी): किसान महापंचायत के तत्वावधान में गांव पहाड़ी से किसान जागो यात्रा का शुभारंभ किया गया। कोषाध्यक्ष मोहन लाल चौधरी ने बताया कि 6 अक्टूबर अन्नदाता हूंकार रैली को लेकर जन जागृति अभियान किसान जागो यात्रा का शुभारंभ ग्राम पंचायत पहाड़ी से किया गया। जिसमें निवाई क्षेत्र की मुख्य समस्याएं ईसरदा बांध का पानी निवाई क्षेत्र को सिंचाई के लिए एवं सुअरों द्वारा फसलों के नुकसान को रोका जाए आदि मुद्दों को लेकर गांव-गांव का दौरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 41 ग्राम पंचायत के 215 गांवों में किसान जागो यात्रा निकाली जाएगी, जिससे किसानों में चेतना पैदा हो एवं वह अधिकारों के लिए लडऩे के लिए तैयार हो। यात्रा को लेकर पदाधिकारियों ने पहाड़ी, खंडवा, सिरस, बस्सी, बहड, जामडोली, नोहटा व ढाणी जुगलपुरा आदि ग्राम पंचायतो का दौरा किया और पीले चावल बाटकर किसानों को जयपुर चलो का निमंत्रण दिया गया। इस अवसर पर युवा प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद चौधरी, जिलाध्यक्ष गोपीलाल जाट, ब्लॉक अध्यक्ष दशरथ सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष मोहन लाल चौधरी, पहाड़ी अध्यक्ष राजाराम जाट, लक्ष्मण लाल मीणा, बाबूलाल मीणा, सियाराम चौधरी, नरेंद्र सिंह, गोपाल लाल व बद्रीलाल चौधरी सहित कई किसान मौजूद थे।
किसान जागो यात्रा निकाली, किसानों को अधिकाधिक संख्या में जयपुर चलने का दिया आमंत्रण
By -
September 23, 2025
0
Tags: