वन मंत्री ने किया जयसमंद बांध का निरीक्षण, नटनी का बारा और सिलीसेढ़ से जोड़ने के लिए दिए दिशा निर्देश

AYUSH ANTIMA
By -
0


अलवर: वन मंत्री संजय शर्मा और जिला कलेक्टर डॉ.आर्तिका शुक्ला ने जयसमंद झील का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री शर्मा ने झील के जल स्तर को बढ़ाने और जल संरक्षण के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को नटनी का बारां से जयसमंद झील तक एक चैनल के लिए डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार करने के लिए कहा। साथ ही, सिलीसेढ़ झील से जयसमंद तक एक चैनल की खुदाई आदि प्रस्ताव भी बनाने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर डॉ.शुक्ला ने भी बाद में सिलीसेढ़ झील क्षेत्र का दौरा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। यह पहल दोनों झीलों को जोड़ने और क्षेत्र के जल संकट को कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!