निवाई (लालचंद सैनी): निवाई थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर एवं फर्जी आदमी बनकर ट्रैक्टर खरीदने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रामजीलाल बैरवा ने बताया कि नन्द सिंह पुत्र ईश्वर सिंह निवासी चतुर्भुजपुरा ने मामला दर्ज करवाया था कि आरोपी भीमराज पुत्र नाथूलाल मीणा निवासी धन्ना फेली की ढाणी मण्डावरी जिला दौसा द्वारा राजेश पुत्र भरत लाल मीणा निवासी मीणा कॉलोनी सवाईमाधोपुर के नाम से फर्जी दस्तावेज बनाकर उसके ट्रैक्टर को खरीदने के सम्बन्ध में इस्गासा के जरीए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने टीम गठित की। टीम में पुलिस सहायक उप निरीक्षक भारती, हेड कानि जीतपाल, देवराज, मुकेश व राधाकिशन को शामिल किया गया। आरोपी भीमराज मीणा को गिरफ्तार किया है।
3/related/default