विद्यालय में स्मार्ट क्लास के लिये अध्यापक पवन कुमार शर्मा ने कम्प्यूटर प्रदान किया

AYUSH ANTIMA
By -
0


तारानगर (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): तारानगर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पण्डरेउ टिब्बा में काफी समय से कम्प्यूटर की मांग को देखते हुए विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक पवन कुमार शर्मा ने कम्प्यूटर भेंट किया। संस्था प्रधान दौलत राम कुल्हान ने बताया कि हमारा विद्यालय ब्लाॅक रैंकिंग में प्रथम आने पर सीबीईओ बबलेश शर्मा का भी अभिनन्दन किया व सीबीईओ बबलेश शर्मा ने ही स्मार्ट कक्षा का शुभारम्भ किया। संस्था प्रधान ने बताया कि इस विद्यालय की हाॅकी टीम जिले में प्रथम आने पर हाॅकी टीम प्रभार अध्यापक दिनेश कुमार व कम्प्यूटर प्रदानकर्ता व.अध्यापक पवन कुमार शर्मा का अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर अध्यापक प्रताप सिंह, राम प्रताप, उम्मेद सिंह, श्रीमती सरोज, रमेश कुमार, श्रीमती सुनिता, विजय सिंह, लीलाधर, श्रवण सिंह चारण सहित ग्रामीणजन भी उपस्थित थें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!