चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): नगर पालिका के पूर्व पार्षद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश कटारिया को कांग्रेस स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जीवन खां ने प्रदेश के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष की नियुक्ति के आदेश जारी किए है। जिसमें पूर्व पार्षद महेश कटारिया को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। कटारिया ने बताया कि आने वाले निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस के सभी निकाय क्षेत्रों में दौरा करके ना केवल टीम बनाई जाएगी बल्कि चुनावों की तैयारियां भी की जाएगी। सभी निकायों में कांग्रेस के अधिक से अधिक पार्षद जीतकर आए और निकाय प्रमुख कांग्रेस का बने, इसके लिए सभी नेताओं से विचार विमर्श कर रणनीति तैयार की जाएगी।
महेश कटारिया को बनाया कांग्रेस स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष
By -
September 13, 2025
0
Tags: