दिल्ली/जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): नई दिल्ली स्थित नेपाली राजदूत आवास में डॉ.शंकर शर्मा राजदूत महोदय से मिलकर नेपाल में हाल ही में संसद पर युवाओं द्वारा आक्रमण करने पर 18 युवाओ की जान चले जाने पर शोक व्यक्त किया। नेपाल में वैश्विक शांति बनी रहे, इसके लिए राजदूत महोदय से मिलकर अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच की कार्य योजना से अवगत कराया। यह मुलाकात अहम मुलाकात रही। आज भारी पुलिस जाब्ता सेना की टुकड़ी नेपाली राजदूतावास पर तेनात किसी को भी दूतावास में अंदर प्रवेश नहीं था। राजदूत महोदय ने कुलदीप शर्मा को आमंत्रित कर नेपाल में चल रहे इस आंदोलन को समाप्त करने के लिए एक प्रतिनिधि मंडल उन युवाओं से बात करने के लिए बनाने हेतु बोला गया, शीघ्र ही अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच का एक प्रतिनिधिमंडल आंदोलनकारी युवाओं से मिलकर उनकी सभी मांगों को प्रमुखता से आगे रखकर नेपाल राष्ट्र के विकास में उनके अहम योगदान पर ध्यान आकर्षित कराया जाएगा।
अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच के मुख्य सलाहकार एडवोकेट कुलदीप शर्मा ने की नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट
By -
September 09, 2025
0
Tags: