निवाई (लालचंद सैनी): डॉ.केएन मोदी ग्लोबल स्कूल से 9 खिलाडिय़ों का राज्य स्तर पर चयन हुआ है। जिसमें 19 वर्ष छात्र वर्ग रग्बी फुटबॉल में रोहित राजावत व नीरज शर्मा, 17 वर्ष छात्र वर्ग रग्बी फुटबॉल में हिमांशु शर्मा, वंश सारस्वत व 19 वर्ष छात्रा वर्ग रग्बी फुटबॉल में दीपा सैनी, आंचल दुबे व आरक्षित वर्ग में अरात्रिका व अविका तथा 14 वर्ष फुटबॉल में जागरव जरवाल का राज्य स्तर पर चयन हुआ है। विशाल शर्मा ने बताया प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ने कांस्य पदक जीता और तीसरे स्थान पर रही। सभी विद्यार्थी राज्य स्तर पर 29 सितंबर को आयोजित प्रतियोगिता में राजकीय बालिका मॉडल स्कूल जयपुर और लॉर्ड्स कॉन्वेंट स्कूल भीलवाड़ा में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगें। विद्यालय शारीरिक शिक्षक महेंद्र सिंह बाना व प्रधानाचार्या नीरजा ने विद्यालय परिवार की ओर से खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए राज्य स्तर के लिए होने वाले कैंप के लिए रवाना किया।
डॉ.केएन मोदी ग्लोबल स्कूल से 9 खिलाडिय़ों का राज्य स्तर पर हुआ चयन
By -
September 25, 2025
0
Tags: