सिंघानिया विश्वविद्यालय में सम्पन्न हुई 7वीं राज्य स्तरीय व ट्रायल व्हीलचेयर रग्बी चैम्पियनशिप 2025

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सिंघानिया विश्वविद्यालय, राजस्थान व्हीलचेयर रग्बी एसोसिएशन के सहयोग से 7वीं राज्य स्तरीय व ट्रायल व्हीलचेयर रग्बी चैम्पियनशिप 2025 का सफल आयोजन 13 और 14 सितम्बर को विश्वविद्यालय परिसर, पचेरी बारी में किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट एवं अर्जुन पुरस्कार विजेता संदीप सिंह मान ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ.मनोज कुमार (रिटायर्ड आईएएस), कैंपस डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) पी.एस. जस्सल एवं चीफ़ फ़ाइनेंस ऑफ़िसर सुनील कुमार सोबती की गरिमामयी उपस्थिति ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने रोमांचक मुकाबले खेले। समापन समारोह में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार मोहम्मद इमरान हाश्मी, प्रो–वाइस चांसलर डॉ.पवन त्रिपाठी, एडमिन डायरेक्टर विजेन्दर शर्मा तथा स्पोर्ट्स कमेटी के सदस्य डॉ.अनिल तिवारी, डॉ.शर्मिला यादव और डॉ.दिनेश सिंह यादव के साथ-साथ राजस्थान व्हीलचेयर रग्बी एसोसिएशन के डायरेक्टर यू.के.पांडेय और सचिव अरुण दाधीच ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए और उनके खेल प्रदर्शन की सराहना की। सिंघानिया विश्वविद्यालय की ओर से इस खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को इनाम राशि, पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कोटपूतली के हरीश कुमार को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार’ से नवाज़ा गया।
*विजेता टीम के सदस्य रहे*
 
हरीश कुमार, अशोक, बालाराम, देवेंद्र सिंह, अनिल कुमार, भरत, विमल योगी और अजय टोंक। उल्लेखनीय है कि अनिल कुमार और विमल योगी, दोनों ही सिंघानिया विश्वविद्यालय के छात्र हैं, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल से विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया। होशियार सिंह को राष्ट्रीय खेलों के लिए कोच नियुक्त किया गया, वहीं मोहम्मद कैफ़ ने रेफ़री की भूमिका निभाई। विजेता खिलाड़ी अब आगामी माह ग्वालियर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय व्हीलचेयर रग्बी चैम्पियनशिप में राजस्थान राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम के समापन पर विश्वविद्यालय की जनसंपर्क अधिकारी डॉ.मोनिका सैनी ने अतिथियों, खिलाड़ियों और आयोजन समिति का धन्यवाद ज्ञापित किया। इसी अवसर पर उन्हें राजस्थान व्हीलचेयर रग्बी फेडरेशन की सदस्यता से भी सम्मानित किया गया। खेल प्रतियोगिता के दौरान डॉ.अरुण सोम, डॉ.मुनीश ठाकुर, डॉ.मोहित, डॉ.अरविंद तिवारी, डॉ.राजपाल यादव, डॉ.सुनीता सारस्वत, सुश्री दीप्ति गुप्ता, सुश्री मधुबाला, कपिल कुमार, डॉ.प्रभात त्रिपाठी, डॉ.सरिता तिवारी, आशुतोष आर्य, अश्विनी रांते, गुलशन कुमार सहित सनी, संदीप और अमरनाथ उपस्थित रहे। इनके साथ विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारीगण एवम छात्रगण ने भी खिलाड़ियों का पूरे जोश के साथ उत्साहवर्धन किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!