दशहरा महोत्सव को लेकर 6 अक्टूबर तक होंगे अनेकानेक रंगारंग कार्यक्रम: दिलीप ईसरानी

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): प्रताप स्टेडियम में नगर पालिका मण्डल के तत्वावधान में 15 दिवसीय दशहरा महोत्सव को लेकर 6 अक्टूबर तक अनेकानेक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित होंगे। पालिकाध्यक्ष दिलीप ईसरानी ने बताया कि नगर पालिका द्वारा प्रताप स्टेडियम में दर्शकों की सुविधाओं को लेकर हाईमास्क लाईटों से डेकोरेशन किया गया है, जिससे स्टेडियम जगमगा रहा है। दशहरे मेले को लेकर अहिंसा सर्किल, पुराने नगर पालिका भवन, अधिशासी अधिकारी आवास व नगर पालिका भवन को स्वचालित लाईटों से सजाया गया है। शहर में बस स्टेंड, जमात व अहिंसा सर्किल पर विशाल स्वागत द्वार बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि दशहरा महोत्सव को लेकर 2 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से भव्य विजय जुलूस निकाला जाएगा। विजय जुलूस का शाम 5 बजे बस स्टैंड पर पंहुचने पर अतिथियों द्वारा ऐतिहासिक पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया जाएगा। शाम 6 बजे दशहरा मैदान में रावण अंगद संवाद होगा व 6:30 बजे दशहरा मैदान में भव्य आतिशबाजी के साथ अहंकारी रावण एवं कुंभकरण के पुतलों का भव्य आतिशबाजी के साथ दहन होगा। उन्होंने बताया कि 3 अक्टूबर को शाम साढे 7 बजे बस स्टैंड पर भगवान श्रीराम-भरत मिलाप होगा। साढे 8 बजे प्रताप स्टेडियम में भगवान श्रीराम का राजतिलक एवं बृजरास फूलों की होली कार्यक्रम होगा। इसी प्रकार 4 अक्टूबर को सुप्रसिद्ध राष्ट्रीय भजन सम्राट छोटूसिंह रावणा एण्ड पार्टी द्वारा वीरों की गाथा एवं देशभक्ति भजनों का आयोजन होगा। इसी प्रकार 5 अक्टूबर को प्रताप स्टेडियम में शाम साढे 8 बजे से अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। इसी प्रकार 6 अक्टूबर को प्रताप स्टेडियम में बॉलीवुड म्यूजिकल नाइट कार्यक्रम का आयोजन होगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!