पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सूरजगढ़ बाईपास रोड पर करीब 4 साल पहले बने सर्किल की हालत अब पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। स्टेट हाईवे पर बने इस सर्किल का उद्घाटन उस समय के विधायक जेपी चंदेलिया ने किया था। कार्यक्रम में चिड़ावा पंचायत समिति की पूर्व प्रधान इंदिरा डूडी, चिड़ावा अध्यक्ष सुमित्रा सैनी और वार्ड पार्षद संपत देवी व विनोद कुमार भी मौजूद रहे थे लेकिन अब यह सर्किल सवालों के घेरे में है। जिस सर्किल पर पत्थर लगाए गए थे, वे निकल चुके हैं। सौंदर्यीकरण के नाम पर बनाई गई घुमावदार बाउंड्री वॉल भी टूट चुकी है, जबकि अंदर झाड़ उग आए हैं। यहां तक कि 4 साल में अगर कुछ सही सलामत बचा है तो वह है उद्घाटन पट्टी।ग्रामीणों और राहगीरों का कहना है कि अगर यह निर्माण गुणवत्तापूर्ण होता तो इतनी जल्दी नहीं टूटता। अब सवाल यह उठता है कि आखिर आपके टैक्स के पैसों का दुरुपयोग कब तक होता रहेगा ? तस्वीरों के बाद क्या इस सर्किल की तस्वीर बदलेगी या जिम्मेदार फिर अनदेखी करेंगे, यह देखना बाकी है।
4 साल में ही टूट गया स्टेट हाईवे का सर्किल: घटिया निर्माण पर उठे सवाल
By -
September 15, 2025
0
Tags: