रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 की ‘पब्लिक इमेज' सेमिनार का हुआ आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): रोटरी डिस्ट्रिक्ट की पब्लिक इमेज सेमिनार होटल क्लार्क्स आमेर में संपन्न हुई। आयोजन का उद्देश्य रोटरी की सार्वजनिक छवि को सुदृढ़ करना, मीडिया-तकनीक के बदलते स्वरूप को समझना और रोटरी सेवा कार्यों को समाज के समक्ष प्रभावी रूप से प्रस्तुत करना था। कार्यक्रम का शुभारम्भ सेमिनार चेयरमैन ने मनोज बंसल ने अतिथियों का स्वागत किया। उद्घाटन सत्र में पीडीजी प्रधुमन पाटनी ने “पब्लिक इमेज-रोटरी की जीवनरेखा” विषय पर विचार रखे, जबकि डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन आलोक अग्रवाल ने डिस्ट्रिक्ट में पब्लिक इमेज को स्वच्छिक संघटन की मजबूती का आधार बताया।

*सेमिनार में हुये कई प्रभावी सत्र*
 • डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रज्ञा मेहता ने जिला प्राथमिकताओं और पुरस्कारों पर प्रकाश डाला।
 • डिस्ट्रिक्ट ट्रेनर अजय काला ने “टोन-सेटिंग और पब्लिक इमेज प्रोजेक्ट्स” पर प्रेरक प्रस्तुति में कहा – “पब्लिक इमेज केवल लोगो और बैनरों से नहीं बनती, बल्कि हमारी सेवा-परियोजनाएँ और सदस्य ही हमारे सच्चे ब्रांड हैं। हर रोटेरियन जब अपने काम से समाज को छूता है, वही सबसे बड़ा विज्ञापन होता है।”
पीडीजी राखी गुप्ता ने कहा रोटरी की पहचान सेवा और प्रतिबद्धता से है और यही छवि समाज में विश्वास और प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
 • बलवंत चिराना ने “प्रिंट मीडिया में क्या करें और क्या न करें” विषय पर मार्गदर्शन किया।
 • रोटरी पब्लिक इमेज कॉर्डिनेटर सुभाष कुलकर्णी ने “पब्लिक इमेज को मजबूत बनाना – रोटरी की वृद्धि के लिए अनिवार्य” पर जोर दिया।
 • पब्लिक रिलेशन एक्सपर्ट जगदीप सिंह ने “स्टोरीटेलिंग और नई प्रवृत्तियाँ” समझाईं।
 • कलनिका चौहान ने “सोशल मीडिया – रोटरी ब्रांडिंग का शक्तिशाली माध्यम” विषय पर विचार रखे।
 •पीडीजी निर्मल कुणावत ने “ब्रांड सेंटर ” पर चर्चा की।
 • गवर्नर इलेक्ट अरुण बगड़िया ने अगले वर्ष की थीम अशोक को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया! 

*जयपुर के पाँच आइकॉन्स का सम्मान*

सेमिनार का मुख्य आकर्षण “जयपुर के आइकॉन्स” का सम्मान एवं पैनल चर्चा रही, जिसका संचालन पीडीजी अजय काला ने सुंदर ढंग से किया।
सम्मानित आइकॉन्स:
 • डॉ. अजीत बना (EHCC) – सुप्रसिद्ध हृदय शल्य चिकित्सक, 34 वर्षों के अनुभव के साथ हजारों रोगियों को नई जिंदगी देने वाले।
 • डॉ.अनूप भर्तारिया (वर्ल्ड ट्रेड पार्क) – वास्तुकार और उद्यमी, जिन्होंने जयपुर को आधुनिक वास्तुकला का नया चेहरा दिया।
 • शैलेन्द्र सचेती (वसांसी) – वस्त्र व फैशन उद्योग के पुरोधा, जिन्होंने पारंपरिक बंधेज-लहरिया को आधुनिकता से जोड़ा।
 • अजय अग्रवाल (LMB) – आतिथ्य और पर्यटन क्षेत्र के प्रतिनिधि, जिन्होंने परंपरागत मिठाई व्यवसाय को आधुनिक होटल-रेस्तरां रूप में आगे बढ़ाया।
 • विमल चन्द सुराना (भूरामल राजमल सुराना) व्यक्तिगत कारणों से उपस्थित नहीं हो सके।)

पैनल चर्चा में आइकॉन्स ने अपने अनुभव साझा किये और बताया कि कैसे जयपुर की पहचान को उन्होंने वैश्विक स्तर तक पहुँचाया। उनके विचारों ने युवा पीढ़ी को प्रेरित किया और शहर की ब्रांड छवि को नयी परिभाषा दी।रोचक सवाल जवाब ने 300 से अधिक लोगों की उत्सुकता - दिल के इलाज, जयपुर के वास्तु ,एमएलबी रेस्टोरेंट, और कपड़ो के बारे में नई पीढ़ी की समझ पर चारों हस्तियों ने दिलचस्प ढंग पर एक घंटे तक दिए। समापन सत्र में डीजी प्रज्ञा ने प्लास्टिक के उन्मूलन पर बिसलेरी के साथ एक एमओयू साइन किया। अंत में क्लब अध्यक्ष रूपेश चंदेल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन हिमागिनी राठौड़ ने किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!