अनुजा निगम के ऋण धारकों को राज्य सरकार की बड़ी राहत: 30 सितंबर तक ले छूट का फायदा

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राज्य सरकार ने अनुजा निगम के ऋण धारकों को बड़ी राहत प्रदान की है। अनुजा निगम परियोजना प्रबंधक अरविन्द ओला ने बताया कि एकमुश्त समाधान योजना 2025-26 के तहत ऋणियों को ब्याज व पेनल्टी में छूट दी गई है। योजना के अनुसार 30 सितम्बर तक बकाया ऋण का मूलधन जमा कराने वाले ऋण धारकों को साधारण ब्याज एवं पेनल्टी दोनों में शत-प्रतिशत छूट मिलेगी। वहीं, 1 अक्टूबर से 31 दिसम्बर तक केवल पेनल्टी ब्याज में ही छूट का प्रावधान रहेगा। इसके अतिरिक्त, ओटीएस योजना के तहत 31 मार्च तक अवधि पार ऋण का मूलधन जमा कराने वाले ऋण धारकों का ब्याज व पेनल्टी पूरी तरह माफ कर दिया जाएगा।योजना का लाभ उठाने के लिए इच्छुक ऋण धारकों को निगम कार्यालय में उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत करना होगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!