25 सितम्बर के शहरी सेवा शिविर का स्थान परिवर्तन

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार चल रहे शहरी सेवा शिविर-2025 कार्यक्रम के अंतर्गत वार्ड नं 22, 24 व 25 के लिए दिनांक 25 सितम्बर को प्रस्तावित शिविर का आयोजन अब नए स्थल पर किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार यह शिविर नर्मदा अतिथि भवन, इण्डाली रोड, झुंझुनूं में होना था, किंतु यहां दुर्गा पूजा महोत्सव एवं रामायण के अखंड पाठ का आयोजन होने के कारण शिविर स्थल को बदल दिया गया है। अब यह शिविर 25 सितम्बर 2025 को पटौदिया गेस्ट हाउस, झुंझुनूं में आयोजित किया जाएगा। आयुक्त पूनिया ने कहा कि शिविर का समय पूर्ववत रहेगा, जो प्रातः 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विभिन्न योजनाओं का लाभ लें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!