प्रसिद्ध भारतीय शो मिस इंडिया सिटी फिनाले 2025 का हुआ सफलतापूर्वक आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (देशबंधु जोशी): भारत के जाने माने ऑर्गनाइजेशन फॉरएवर स्टार इंडिया ने सांस्कृतिक, साहित्य, कला एवं खेल के क्षेत्रों को पूर्ण करते हुए देशभर के 40 से अधिक शहरों में मिस इंडिया सिटी फिनाले 2025 का सफलतापूर्वक आयोजन किया। मिस इंडिया सिटी फिनाले में विभिन्न सांस्कृतिक, शैक्षिक और सामाजिक पृष्ठभूमियों से आई युवतियों ने भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा के दम पर अपने-अपने शहरों की विजेता बनीं। फॉरएवर स्टार इंडिया के संस्थापक और सीईओ राजेश अग्रवाल एवं डायरेक्टर जया चौहान ने बताया कि फॉरएवर मिस इंडिया सिटी फिनाले अवॉर्ड्स का उद्देश्य युवतियों में आत्मविश्वास बढ़ाना और उनकी प्रतिभा को वैश्विक स्तर पर सामने लाने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना है। गौरतलब है की फॉरएवर स्टार इंडिया बीते 5 वर्षो से विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों के अनुसार उन्हें सम्मानित करता आया है, जो की महिला सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण है। फॉरएवर मिस इंडिया अवॉर्ड्स की विजेताओं में डॉ.श्रुजना देवी (विशाखापट्टनम), अर्चना प्रसाद (मलप्पुरम), प्रियांशी राज सिंह (उधम सिंह नगर), सुतारिया निवेदी (महेसाणा), सुप्रिया लाहा (बीरभूम), सुमोना घोष (ठाणे), सुनीता बाई (जगतसिंहपुर), रश्मि आर्या (मुरादाबाद), कृष्णा कुमारी (विजयवाड़ा), निकीता खातानियार (गुवाहाटी), गीता (बेंगलुरु), दीपान्विता चटर्जी (हावड़ा), साक्षी शर्मा (पटना), सोम्या कोठा (हैदराबाद), आयुषी ढेंगुला (हैदराबाद), ईशा रानी (लोहरदगा), दिव्यांशी रावत (लोहरदगा), धवानी (मुंबई), रोसी लोप्स (मुंबई), नीहारिका बेतनपल्ली (बेंगलुरु), स्वर्णलता (नई दिल्ली), भाव्या चौरसिया (छतरपुर), हरलीन कौर बग्गा (इंदौर), सेरीन गजबिए (भोपाल), अक्षया (नांदयाल), सप्तपर्णी चटर्जी (हावड़ा), दिक्षा (बहादुरगढ़), शिवानी रामभाऊ (लातूर), पल्लवी कुमारी (मुंगेर), तियासा मंडल (कोलकाता), गायत्री (संगरूर), ऋतिका देवेंद्र (होशियारपुर), त्रिया सिंह (लखनऊ), वृषांका मल्लवडे (धारवाड़), अनुष्का सिंह (सतना), गामना सात्विका (तिरुपति), ऐश्वर्या भट्टाचार्य (कोलकाता), संतोषी कुमारी (नालन्दा), नेहा शुक्ला (लुधियाना), बडोले योगेश्वरी (पुणे), पूनम मेहरा (धनबाद), बरखा चौधरी (जबलपुर), आदिति (चन्द्रपुर), शिनेका मणिवन्नन (इरोड), ध्रुवी मानेक (जबलपुर), इशिता वर्मा (बीकानेर), अंगीरा दासगुप्ता (कोलकाता), दाभी रचना (सुरेन्द्र नगर), करीस्मा (नेल्लोर), छवि शर्मा (जयपुर), काव्या मुद्गल (पश्चिम दिल्ली), पूनम होनमाने (ठाणे), आस्था गोस्वामी (वाराणसी), दिक्षा सिंह (दक्षिण दिल्ली), अंबिका आनन्द (नालन्दा), अंशिका गुप्ता (कानपुर नगर), के. सुर्याकांति (मलकानगिरी), सेजल ठाकरे (जलगांव), स्वाति तिवारी (बरेली) और सिमरन कौर (सहारनपुर) के नाम शामिल रहे। मिस इंडिया विजेताओं के मेकअप आर्टिस्ट में आरती काड़िया, काजल गौतम, नाज हुसैन, रूपान्तर लग्जरी सैलून, श्वेता अरोड़ा, दिव्या ब्यूटी पार्लर, परी तिवारी, सोलंकी घोष, सुमी ब्यूटी पार्लर, राधा राय, लावण्या मेकओवर्स, सुझाना मेकअप, नीरजा सिंह और मनीषा गिरी की भूमिका रही। मिस इंडिया सिटी फिनाले विजेताओं के ड्रेस डिजाइनर में देवांशी, मिस्टर खान इन्टरनेशनल डॉल्स एंड चिक, सिम्मी वाइब्स, सावी’स कुट्योर, शभिका बाय दीप्ति और मुन्ना के नाम प्रमुख रहे। फोटोग्राफी में मौर्य कैमक स्टूडियो, आर्यन झा, अंशु और अनिकेत सुरज्यो का सहयोग रहा। राजेश अग्रवाल ने बताया कि 19 दिसम्बर को जी स्टूडियो जयपुर में होने वाले फॉरएवर मिस यूनिवर्स ग्रैंड फिनाले में मिस इंडिया सिटी फिनाले विजेताओं की क्राउन सेरेमनी भी आयोजित की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!