वरिष्ठ कथाकार श्याम जांगिड़ को श्री चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार 2025 किया जायेगा प्रदान

AYUSH ANTIMA
By -
0


श्रीडूंगरगढ/बीकानेर (तोलाराम मारु): श्री चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार 2025 इस बार राजस्थानी भाषा के वरिष्ठ कथाकार श्याम जांगिड़ को उनके कथा-संग्रह "नेम धरम" पर प्रदान किया जाएगा। इस आशय की घोषणा गुरुवार को उद्योगपति राधाकृष्ण सोमानी ने की। उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष पुरस्कृत कृति के लेखक के सम्मान में एक विशद समारोह का आयोजन कर उन्हें शाॅल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र के साथ इकतीस हजारे रुपये की राशि प्रदान की जाती है। पुरस्कार का निर्णय तीन वरिष्ठ राजस्थानी लेखकों के द्वारा किया जाता है। कथाकार श्याम जांगिड़ हिन्दी एवं राजस्थानी दोनों भाषाओं में विगत पांच दशक से लेखन कर रहे है। राजस्थानी में उनके तीन कथा संग्रह प्रकाशित हैं। वहीं हिन्दी मे कहानी, उपन्यास, यात्रा संस्मरण की अनेक कृतियां प्रकाशित हैं। उनके द्वारा रचित उपन्यास भी खूब चर्चित रहे हैं। उनकी कहानियां पाठ्यक्रम में भी शामिल रही हैं। पुरस्कार समिति के संयोजक डाॅ.चेतन स्वामी ने बताया कि इनलैंड सोमानी फांउडेशन विगत छह वर्षों से यह पुरस्कार प्रदान कर रहा है। फांउडेशन के लक्ष्मी नारायण सोमानी राजस्थानी भाषा के विकास में राजस्थानी कहानी का विशेष योगदान मानते हैं, इसलिए कथा प्रतियोगिता का आयोजन करते हैं तथा प्रतियोगिता में आनेवाली सभी कृतियों का सम्पूर्ण मूल्य चुकाया जाता है। यह पुरस्कार समारोह अगले दिनों में भव्य ढंग से आयोजित किया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!