उदयपुर (मनोज शर्मा): अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद (रजि) उदयपुर इकाई द्वारा पांचवां भव्य रूप में 101 कन्याओं का पूजन कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां अम्बे की पूजा अर्चना व आरती के साथ की गई। तत्पश्चात प्रदेश संगठन महासचिव अनिता पालीवाल, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मधु मेनारिया, महामंत्री सुमन मेहता एवम संगठन के समस्त पदाधिकारी एवम सदस्यगणों में श्रीमती चैनकुंवर जोशी, मोहिनी मेनारिया, मनोरमा मेहता, कृष्णा मेनारिया, दुर्गा मेनारिया, मंजू मेनारिया, मीनाक्षी शर्मा, सरोज मेनारिया, हेमलता मेनारिया, दीपिका मेनारिया, सरस्वती मेनारिया, गरिमा नागदा, करुणा मेनारिया, ज्योति मेनारिया, गायत्री पुरोहित, निर्मला मेनारिया, हिना शर्मा, दीप्ति पालीवाल, आशा मेनारिया ने 101 कन्याओं का विधि विधान से पूजन कर भेंट स्वरूप उपहार देकर मां से आशीर्वाद प्राप्त किया। संगठन की सभी मातृशक्तियोंं तथा चंद्रशेखर महादेव मंदिर से. 8 की भजन मंडली ने सत्संग कर माहौल को भक्तिमय बनाया और इसी के साथ गरबा भी किया। अंत में सभी को प्रसाद के रूप में फलाहार करवाकर समापन किया गया। प्रदेश महासचिव अनीता पालीवाल और जिलाध्यक्ष मधु मेनारिया ने बताया कि धार्मिक मान्यता है कि कन्याएं साक्षात दुर्गा स्वरूप होती हैं, जिनमें ब्रह्मांड को धारण करने वाली स्त्री शक्ति निवास करती है। सभी कन्याएं मां दुर्गा का प्रतीक है, इन कन्याओं को सृजन का प्राकृतिक शक्ति का प्रतीक माना गया है। यह अनुष्ठान स्त्री शक्ति के प्रति गहरा सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करता है और भक्त देवी को प्रसन्न करने के लिए इनकी सेवा करते हैं। सभी का मानना है कि कन्या पूजन से घर में, समाज में, देश में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहती है। कन्याओं के आशीर्वाद से सौभाग्य, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा आती है।यह पूजा हमें सद्गुण अपनाने और जीवन में नैतिकता व विवेक के मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी देती है। मीडिया को जानकारी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष विजय जोशी द्वारा दी गई।
अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद (रजि) द्वारा पांचवां भव्य रूप में 101 कन्याओं का पूजन कार्यक्रम हुआ संपन्न
By -
September 25, 2025
0
Tags: