शहरी सेवा शिविर 2025 के तहत वार्ड नं 39 से 39, 42 व 49 के लिए पूर्व तैयारी कैंप आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0



झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): नगर परिषद झुंझुनूं द्वारा “शहर सेवा शिविर 2025” के अंतर्गत शुक्रवार को वार्ड संख्या 38, 39, 42 से 49 के लिए धर्मदास भवन में पूर्व तैयारी कैंप आयोजित किया गया। आयुक्त नगर परिषद दिलीप पूनिया ने बताया कि पूर्व तैयारी कैंप में सफाई व्यवस्था, सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था, आवारा व बेसहारा पशुओं को पकड़कर निर्धारित स्थल पर पहुँचाना, पार्क व रैन बसेरों की साफ-सफाई जैसे कार्यों से संबंधित कुल 15 शिकायतें व आवेदन प्राप्त हुए। इनमें स्ट्रीट लाइट संबंधी 3 सफाई व्यवस्था संबंधी 5, मूलभूत सुविधाओं से संबंधित 4 तथा जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन संबंधी 3 आवेदन शामिल रहे। सभी प्रकरणों को तुरंत संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्रेषित किया गया। भूमि संबंधी कार्यों जैसे कृषि भूमि नियमन पट्टा, धारा 69-ए पट्टा, फ्री-होल्ड पट्टा, लीज डीड/लाइसेंस, नामांतरण, उपविभाजन/पुनर्गठन तथा भवन निर्माण स्वीकृति की जानकारी भी दी गई। इस श्रेणी में कुल 9 आवेदन प्राप्त हुए। कैंप में नागरिकों को मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना एवं ईडब्ल्यूएस आवेदन से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई। आयुक्त पूनिया ने बताया कि शहर चलो अभियान के तहत आगामी कैंप शनिवार 13 सितम्बर को वार्ड संख्या 51 से 59 तक के लिए जांगिड़ मंगल भवन झुंझुनूं में आयोजित किया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!