सीकर (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पुजारी सेवक महासंघ का द्वितीय प्रांतीय महा अधिवेशन आगामी 19 सितम्बर को खाटूश्यामजी में होगा। खाटूश्यामजी स्थित जयपुर वालों की धर्मशाला में प्रदेशभर के मंदिर पुजारी व साधु संतों का महाकुंभ होगा, जिसमें अपनी समस्याओं को लेकर मंथन करेंगे। आयोजन की तैयारियों को लेकर पुजारी महासंघ के जिलाध्यक्ष शंकरलाल शर्मा ने बताया कि महाधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि उज्जैन महाकाल मंदिर के मुख्य पुजारी महेश शर्मा होंगे। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को भी निमंत्रण भेजा गया है। इस महाकुंभ के मुख्य संयोजक खाटूश्यामजी के महंत मोहनदास ने बताया कि जिले भर के मंदिर पुजारियों व साधु संतों को न्यौता भेजा गया है। महासंघ के झुंझुनूं जिला संयोजक महेश बसावतिया ने बताया कि जिले के जिलाध्यक्ष समेत सभी तहसीलों के अध्यक्ष इस महाकुंभ में भाग लेंगे ।
3/related/default