अब अजमेर में भी जुटेंगे RTE में दाखिला नहीं होने से पीड़ित अभिभावक, सोमवार जिला शिक्षा अधिकारी को देंगे ज्ञापन, साथ में देंगे चेतावनी

AYUSH ANTIMA
By -
0
 

अजमेर (श्रीराम इंदौरिया): राइट टू एजुकेशन (आरटीई) में जहां राज्य सरकार ने मार्च माह में आवेदन निकालकर 9 अप्रैल को लॉटरी के माध्यम से विद्यार्थियों के दाखिले के लिए चयन कर दिया था, उसके बाद से अब तक बच्चों को निजी स्कूलों में दाखिला नहीं दिया जा रहा है। अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई के लिए बार बार शिक्षा विभाग की ठोकरें खाने के बावजूद अजमेर के अभिभावकों को राहत नहीं मिल रही है। जिसको लेकर अभिभावकों के मुख्य संगठन संयुक्त अभिभावक संघ ने राजधानी जयपुर के बाद अब अजमेर में भी सड़कों पर उतरने का ऐलान कर दिया है, सोमवार को इसकी शुरुवात अजमेर जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन और चेतावनी देने के साथ की जाएगी। इस दौरान अजमेर के सैकड़ों अभिभावक जुटेंगे, साथ ही जयपुर से संयुक्त अभिभावक संघ के राजस्थान प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक जैन बिट्टू विशेष तौर पर अजमेर पहुंचकर अभिभावकों की आवाज बनेंगे। 
कार्यक्रम प्रभारी राजवीर सिंह, दिनेश ठाडा, आशीष टाक ने बताया कि सोमवार को सभी अभिभावक प्रातः 11 बजे तोपदड़ा के विनय नगर में एकत्रित होंगे, जिसके पश्चात अभिषेक जैन बिट्टू सभी अभिभावकों से मुलाकात करेंगे और आरटीई में राज्य सरकार, शिक्षा विभाग और निजी स्कूलों की मिलीभगत पर चर्चा करेंगे, साथ ही बताएंगे कि क्यों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को शिक्षा से दूर रखा जा रहा हैं। जिसके बाद सभी अभिभावक जैन के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकात करेंगे और अब तक शिक्षा निदेशक और उपसचिव शिक्षा विभाग द्वारा जारी पत्र पर क्या कार्यवाही की की जानकारी भी लेंगे। साथ ही आरटीई में विभाग द्वारा चयनित विद्यार्थियों के जल्द से जल्द दाखिले की मांग को लेकर चेतावनी के साथ ज्ञापन देंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!