निवाई (लालचंद सैनी): डॉ.केएन मोदी विश्वविद्यालय ने नए सत्र 2025-26 में नवीन प्रवेशित विद्यार्थियों का समारोह पूर्वक स्वागत किया गया। समारोह का शुभारंभ प्रो-प्रेसिडेंट प्रोफेसर डॉ.सुनील कुमार व कुलसचिव डॉ.धीरज पांडे ने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। विश्वविद्यालय के पीआरओ ठा.तनुज सैंगर ने बाताया कि नवांगुतक विद्यार्थियो का शिक्षकों व सीनियर छात्रों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। प्रोफेसर डॉ.सुनील कुमार ने विद्यार्थियों को लर्निंग, स्किल एवं कैरियर को सफल बनाने की महत्वपूर्ण जानकारियां दी। उन्होंने छात्रों को जीवन मे सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। फार्मेसी विभाग से प्रधानाचार्य डॉ.अनिल अहूजा ने फार्मेसी मे कैरियर, फार्मेसी काउंसिल सहित दवाओं के बारे में प्राथमिक जानकारी दी। एजुकेशन विभाग से विभागाध्यक्ष डॉ.मीनू गंगल ने परोपकार क्लब, एनएसएस व योग के बारे मे जानकारी दी। विधि विभाग से विभागाध्यक्ष डॉ.संतोष शर्मा ने भारतीय कानून एवं संविधान के बारे मे बताया। कम्प्यूटर साइंस विभाग से अमित वर्मा ने सोशल मीडिया के लाभ-हानि सहित आर्टिफशियल इंटेलिजेंस की जानकारी दी। खेल विभाग से इंद्रजीत शर्मा ने खेलो के जरिए रोजगार व विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त किए मेडल्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डीएसडब्लू डॉ.रंजन कुमार, प्रॉक्टर डॉ.गणेश दूबे, मार्केटिंग हेड आकाश सारस्वत, कृषि विभागाध्यक्ष डॉ.सुजय कुमार, एफएसएस विभागाध्यक्ष प्रेमलता देवी, अनुप्रयुक्त विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ.विध्या नायर, अभियांत्रिकी विभाग से राकेश महावर, आशीष जैन, मैनेजमेंट विभागाध्यक्ष डॉ.कीर्ती देशवाल, सीएफओ आशीष गर्ग, मंच संचालन अस्मिता भारद्वाज, भरत शर्मा सहित सैंकड़ों शिक्षकों व विद्यार्थियो ने भाग लिया।
डॉ.के.एन. मोदी विश्वविद्यालय में नवागन्तुक छात्रों का किया स्वागत
By -
August 19, 2025
0
Tags: