श्री पंचदेव मंदिर में बाबा गंगाराम जयंती मेला एवं झूलनोत्सव आज़

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): बाबा गंगाराम धाम- श्री पंचदेव मंदिर में आज़ सोमवार, 4 अगस्त को श्री बाबा गंगाराम का पावन जयंती मेला धूमधाम से विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया जा रहा है। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गयी है। महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए देश के विभिन्न भागों से प्रवासी भक्तगण भी बड़ी संख्या में यहाँ पहुंचे रहे हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथिजन भी पधारेंगे। महोत्सव के तहत शाम 4 बजे से श्री पंचदेव मंदिर परिसर में विशाल भजन संध्या होगी, जिसमें कोलकाता के लोकप्रिय कलाकार नवीन जोशी, संजय शर्मा एवं लखनऊ के कुमार शानू संगीतमयी भजनों की प्रस्तुति देंगे। श्रावन मास के अनुरूप रंग-बिरंगे फूलों के साथ झूले की झांकी सजाई गई है। इस बार सफ़ेद संगमरमर से नवनिर्मित आशीर्वाद मंदिर विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा, जहाँ रौशनी की विशेष सजावट की गई है। कोलकाता के कारीगरों द्वारा दरबार में फूलों की सजावट की गयी है। मथुरा की धार्मिक स्वचालित झांकियां भी सजाई गई हैं। मेले में केदारनाथ मन्दिर के प्रारूप की झांकी सजाई गयी है, जो आकर्षण का केंद्र बन रही है। इसके अलावा अनेकों स्वचालित झांकियां गयी हैं, जिसमे मुख्य रूप से नरसिंह अवतार, सीता स्वयंवर, अष्ट विनायक, रामलला आदि मनमोहक झांकी शामिल है। मंदिर परिसर में बच्चों और महिलाओं के लिए सावन के झूले भी डाले गए है। मेले का प्रारंभ प्रातः 4 बजे महामंगला आरती से होगा, ततपश्चात प्रातः 8 बजे से विश्व शांति हेतु सामूहिक संगीतमय बाबा गंगाराम अमृतवाणी पाठ ट्रस्टी श्रद्देय श्री अनिल मोदी के सानिध्य में होगा, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष भाग लेंगे एवं प्रसाद वितरण किया जायेगा। महोत्सव को लेकर मंदिर के पट आज़ पूरे दिन खुले रहेंगे एवं दर्शन-पूजन का सिलसिला सारे दिन चलेगा। मेले में कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंदिर परिसर में विशाल भजन-संध्या, संगीतमय सामूहिक-पाठ, नृत्य-नाटिकाएं, अभिषेक, मनोहारी पुष्प-श्रृंगार, झूलनोत्सव, महाआरती, जन्मोत्सव, दर्शन-पूजन, छप्पन-भोग एवं बधाई-उत्सव सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। प्रतिवर्ष श्रावण शुक्ल दशमी को बाबा गंगाराम के जन्मोत्सव पर्व पर आयोजित होने वाले उक्त समारोह में बाबा के भक्तगण बड़ी संख्या में यहाँ आते हैं। श्रद्धालुगण दरबार में मनौतियां मानते हुए अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करतें हैं। बाबा गंगाराम सेवा समिति द्वारा महोत्सव की व्यवस्था के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही है तथा बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किये गए हैं। ट्रस्टी अनिल कुमार मोदी ने सभी तैयारियों की समीक्षा करते हुए कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!