रामगंज चौपड़ पर आलमी मिलाद कांफ्रेंस का हुआ आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर: 1500वें जश्ने मिलादुन्नबी के मौके पर रामगंज चौपड़ पर आलमी मिलाद कांफ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। मुफ्ती-ए-शहर जयपुर मुफ्ती अब्दुस्सत्तार रजवी साहब की सरपस्ती व सुन्नी दावते इस्लामी के संरक्षक मौलाना सैय्यद मुहम्मद कादरी साहब की निगरानी में 1447 हिजरी के कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जिसमें शहर के औलामा, जिम्मेदार हजरात एवं वरिष्ठजन मौजूद रहे। कांफ्रेंस के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने हजरत मुहम्मद सल्ललाहु अलैहि वसल्लम की जीवनी के बारे में बताते हुए उनके बताए सन्मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इसी के साथ जश्ने मिलादुन्नबी के जुलूस में आने वाले लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य वक्ता मालेगांव महाराष्ट्र के सैय्यद अमीन उल कादरी साहब ने उपस्थित जनों से 1500वां जश्ने मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर हरे झंडों के साथ एक पौधा आवश्यक रूप से लगाकर मनाने का आह्वान किया। अन्य कई इस्लामी स्कॉलर्स ने भी कांफ्रेंस को संबोधित किया।

*ये होंगे मुख्य कार्यक्रम*

कार्यक्रम संयोजक मौलाना सैय्यद मुहम्मद कादरी साहब ने बताया-जुलूस में नबी दुरूदों सलाम-नातों मनकबत पढ़ते हुए चलना और दुआ के साथ समापन हुआ है। वहीं उन्होंने बताया कि 30 अगस्त को वाहिद मेमोरियल वेलफेयर एंड रिलीफ सोसायटी की ओर से बड़ी चौपड़ पर कुल हिंद नातिया मुशायरा होगा, जिसमें देशभर से विख्यात शायर आएंगे। इसी प्रकार 4 सितंबर को मिलाद शरीफ का आयोजन घाटगेट स्थित लुहारों का खुर्रा पर होगा। इसी के साथ 5 सितंबर को जुमा की नमाज के बाद जुलूस घाट गेट से रवाना होकर चार दरवाजा होते हुए कर्बला पहुंचेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!