प्रधानाचार्य मुकेश मीना के प्रयास लाये रंग: विद्यालय में शिक्षकों की गणवेश लागू

AYUSH ANTIMA
By -
0
  


हेमोलाई/नोखा (तोलाराम मारू): नोखा जैसलसर ग्राम पंचायत का राउमावि हेमोलाई नाडी, राजकीय विद्यालयों में शिक्षकों का गणवेश लागू करने वाला नोखा ब्लॉक का पहला विद्यालय बना। इस अवसर पर उपस्थित धन्नाराम प्रजापत मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, नोखा ने शिक्षकों का गणवेश एवं परिचय पत्र तथा विद्यार्थियों का परिचय पत्र जैसे नवाचार के लिए श्रीडूंगरगढ़ के मूल निवासी और इस विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार मीना को साधुवाद दिया। इस अवसर पर उन्होंने मीना द्वारा दो माह के अल्पकाल में विद्यालय में जुटाए संसाधनों के साथ साथ विद्यालय परिसर को हरित वाटिका में बदले जाने की भी सराहना की। संस्था प्रधान ने भी सीबीईओ को वाटिका जैसा ही सुंदर बोर्ड परीक्षा परिणाम देने का आश्वासन दिया। विद्यालय स्टाफ के साथ साथ ग्रामजनो की भी उपस्थिति रही। मंच संचालन प्रह्लाद राम अध्यापक ने किया।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!