बिसाऊ में सफाई व्यवस्था व स्ट्रीट लाइट समस्या को लेकर सर्व समाज का प्रदर्शन

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): कस्बे में बिगड़ी सफाई व्यवस्था और स्ट्रीट लाइटों की खराबी से परेशान लोगों ने सोमवार को नगर पालिका के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों लोगों ने "नगर पालिका होश में आओ, काम करो" के नारे लगाए और मौजूदा हालात पर नाराजगी जाहिर की।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बीते सात दिनों से कस्बे की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं और स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं, जिससे राहगीरों को रात के समय भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि सात दिन के भीतर सफाई व्यवस्था सुचारु नहीं हुई, तो वे गांधी चौक पर एक सितम्बर से भूख हड़ताल करेंगे। इस विरोध में मुकेश पारीक, कांग्रेस नेता व पूर्व पार्षद नेमीचंद, ओमप्रकाश दाधीच, सुभाष चंद्र, पूर्व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष भवानी शंकर, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष दीनदयाल, सामाजिक कार्यकर्ता ऋषि कुमार सोनी, इरफान खान, गोविंद राम वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका पर भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाए और अधिशाषी अधिकारी के नाम ज्ञापन लिपिक खेम सिंह राठी को सौंपा। खेम सिंह ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। लोगों ने साफ कहा कि यदि समय पर सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और बड़ा रूप दिया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!