भाजपा के कद्दावर नेता स्वर्गीय सुंदर लाल काका की जयंती पर उनके पैतृक गांव में उमड़े समर्थक

AYUSH ANTIMA
By -
0



झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भाजपा के कद्दावर नेता, एससी-एसटी समाज के मार्गदर्शक और पूर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त काका सुंदरलाल की जयंती पर उनके पैतृक गांव कलवा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे और काका सुंदरलाल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। आज भी काका सुंदरलाल के पैतृक गांव में उनके प्रति लोगों का विशेष लगाव देखने को मिला। उनकी यादें आज भी गांव के बच्चे-बच्चे की जुबान पर जीवित हैं। काका सुंदरलाल झुंझुनूं जिले की राजनीति में केवल एक नेता नहीं, बल्कि राजनीतिक मूल्यों और सिद्धांतों को समझने के लिए एक संस्था के रूप में माने जाते हैं। उनकी राजनीति से प्रभावित होकर आज भी नई पीढ़ी राजनीति में प्रवेश कर रही है। कार्यक्रम में काका सुंदरलाल की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर भी आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व पंचायत समिति सदस्य कैलाश मेघवाल, पिलानी पंचायत समिति प्रधान बिरमा संदीप रायला, पूर्व सरपंच घिसाराम झांझा, निहाल सिंह नानवास, धर्मवीर मान भीर्र, हनुमान श्योराण भावठङी, उपप्रधान प्रतिनिधि राजेन्द्र छिरूष, झेरली सरपंच प्रतिनिधि कर्नल पूर्णमल, हमीनपुर सरपंच प्रतिनिधि रामनिवास शेखावत, खुडिया सरपंच प्रतिनिधि मोहन सिंह, बजावा सरपंच प्रतिनिधि हवा सिंह यादव, धींधवा सरपंच राजपाल मेघवाल, बनगोठङी सरपंच राजीव मेघवाल, पीपली सरपंच प्रतिनिधि राजेश नेहरा, पंचायत समिति सदस्य नितिराज सिंह ईस्माइलपुर, सुभाष योगी, सुनिल पूनिया, नरेश जांगिड, सुरेंद्र बनगोठङी, पवन मेघवाल, अशोक काजला, सुरेश थाकन, पूर्व सरपंच सुभाष हमीनपुर, कुलदीप कुल्हरी देवरोड, कृष्ण कुमार पीपली, रामनिवास नुनिया गोठङा, शिवा कंवर बदनगढ, हंसराज देवरोड, पवन लिखवा, बेरी पूर्व सरपंच रणसिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य नरेश खेङला, निखिल पवन मावंडिया, वरिष्ठ पार्षद सुरेश जालिन्द्रा, पार्षद धर्मेन्द्र गड्डु नेहरा, अनिल महला, रजनीकांत मान, चरण सिंह, महेंद्र मोदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतकुमार, देवीसिंह शेखावत, ईश्वर सिंह झेरली, फतेह सिंह, उपसरपंच खेङला रवि मेघवाल, सुभाष दूदी, सोमवीर छाब्बा, संजय बागङवा, पवन पूनिया, संदीप सांगवान, संदीप मान, अशोक शर्मा युवा नगर मंडल अध्यक्ष, सुनील पुनिया डुलानिया, संजय गोकुल का बास, उमराव पुनिया, मनीष धाबाई, दयाराम धतरवाल, संजय शास्त्री, मनोज डांगी, चिरंजीलाल सैनी, रमेश लांबा, रोहित डांगी, फारूक नेता, उप सरपंच सुरेश लांबा, विजेंद्र कुमार पूर्व चेयरमैन कृषि उपज मंडी सूरजगढ़, डॉक्टर धर्मपाल सिंह, ईश्वर सिंह पूर्व पंचायत समिति सदस्य, विनोद कुमार व्याख्याता, पुरुषोत्तम राज पूर्व प्रधान चिड़ावा, रामेश्वर रिटायर्ड एएसआई, रामनिवास रिटायर्ड रेलवे, रोहिताश रिटायर्ड चिकित्सा विभाग, श्रीराम, नत्थूराम, मुकेश कलवा, मोहित राज, नीतेश सहित अनेक लोग मौजूद रहे। श्रद्धांजलि सभा में उमड़े इस जनसैलाब ने यह सिद्ध कर दिया कि काका सुंदरलाल का व्यक्तित्व और उनकी राजनीतिक विरासत आज भी लोगों के दिलों में उतनी ही मजबूत है, जितनी उनके जीवनकाल में थी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!