सिद्धि विनायक शुभ लाभ मंदिर में धूमधाम से हुआ गणेश चतुर्थी पर पूजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शहर के सनातन आश्रम पोद्दार पार्क 
श्रीमहालक्ष्मी धाम स्थित सिद्धि विनायक शुभ लाभ मंदिर में गणेश चतुर्थी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर महंत पंडित प्रभुशरण तिवाड़ी के सानिध्य में सुबह गणपति परिवार का श्रृंगार किया गया, उसके पश्चात गणेश पूजन एवं महाआरती का आयोजन हुआ, जिसके बाद श्रीगणेश मंगलपाठ का सामूहिक वाचन किया गया व भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान पंडित मातादीन महर्षी, गिरधर गोपाल महमिया, तेज प्रकाश सोनी, मास्टर महेंद्र, महेन्द्र रणवा, पूर्व पार्षद शिवलाल सैनी, अनिल लांबीवाला, रत्तीराम राजोतिया, सज्जन यादव सहित अन्य श्रद्धालु महिला पुरुष मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!