डूंडलोद (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पालदास जी महाराज अघोरी बाबा की पुण्यतिथि पर डूडलोद स्थित मुक्तिधाम में बाबाजी की समाधि स्थल पर भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें भजन गायक नरेन्द्र पाराशर द्वारा भजनो की प्रस्तुति दी गई। भाजपा नेता शंकर लाल शर्मा ने बताया कि दिन में भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में पधारे साधु संतों को बिदागी देकर विदा किया। भंडारे में गांव के सैकड़ों लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सहीराम कुमावत, पप्पू महाराज, नारायण शास्त्री, प्रकाश सैनी, नरेन्द्र, नागर सैनी, महेश सैनी, राजेन्द्र नायक, विशाल नायक, सांवरमल, गिरधारी आदि श्रध्दालुओ का विशेष सहयोग रहा।
3/related/default