कार्यकर्ताओं ने जो प्यार और स्नेह दिया है वह यादगार का पल रहेगा: आलोक मीणा

AYUSH ANTIMA
By -
0

निवाई (लालचंद सैनी): यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आलोक मीणा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मुकेश मीणा ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव आलोक मीणा को नियुक्त करने के बाद प्रथम बार निवाई आगमन पर जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान भव्य स्वागत जुलूस निकाला गया, जिसमें हजारों युवा रैली के रूप में जयपुर से निवाई पहुंचे। इस दौरान कौथून, गुंसी, मूङ्क्षडया, बाईपास, एफसीआई गोदाम, जमात, राधा दामोदर सर्किल सहित कई स्थानों पर कांग्रेस के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महासचिव मीणा को माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। अहिंसा सर्किल पर स्थित गांधी पार्क में यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव आलोक मीणा ने गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, जहां कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर आतिशबाजी की। वहीं कार्यकर्ताओं ने यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव मीणा को 201 किलो की माला पहनाकर एवं फलों से भी तोलकर भव्य स्वागत किया। प्रदेश महासचिव मीणा ने बस स्टैंड स्थित बालाजी के भी धोक लगाकर सुख समृद्धि की मनोकामना की। इस दौरान कार्यकर्ता ने कांग्रेस जिंदाबाद, यूथ कांग्रेस जिंदाबाद व आलोक मीण जिन्दाबाद के जमकर नारे लगाए। प्रदेश महासचिव आलोक मीणा ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा उनको जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में दौरा करके यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली जाएगी। जनता की समस्या को यूथ कांग्रेस पुरजोर तरीके से उठाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि मुझे कार्यकर्ताओं ने जो प्यार और स्नेह दिया है वह मेरे लिए यादगार का पल रहेगा। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष शंकरलाल चौधरी, शहर अध्यक्ष सतीश शर्मा, नारायण स्वामी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र चौधरी, राजेश बागड़ा, मुरारी मलारना, लोकेश शर्मा, शुभम सिंह, धर्मराज मीणा, मोहसिन खान, सोनू शर्मा, राजेश जांगिड़ व गिरीश सिंधी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!