राजस्थान के भागीरथ ने दी पिलानी की जनता को बड़ी सौगात

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राजस्थान के भागीरथ बने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने पिलानी की जनता को बड़ी सौगात दी है। इसी सौगात की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। जिससे मलसीसर डैम से मंड्रेला तक आने वाले पानी को 18 इंच पाईप लाइन के ज़रिए पिलानी तक लाया जाएगा, जिससे क्षेत्र में व्याप्त बहुत ही बड़ी पेयजल समस्या का समाधान हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने जनता से किया गया वादा निभाया है। मुख्यमंत्री की इस सौगात के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी, राजस्थान सरकार के ओबीसी आयोग के सदस्य पवन सैनी मावंडिया एवं चिड़ावा पंचायत समिति के पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का आभार जताया। भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी ने कहा कि राजस्थान की भजन लाल सरकार जो वादा करती है, वो वादा निभाती है। ओबीसी आयोग के सदस्य पवन सैनी मावंडिया ने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार झुंझुनूं जिले की समस्या को लेकर फीडबैक लेते रहते है और जनता की समस्या को चिन्हित कर उनका समाधान भी करते है, आज उसी का उदाहरण है कि मुख्यमंत्री ने पिलानी की जनता से किया हुआ वादा निभाया है। पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री जन समस्याओं को लेकर कितने संवेदनशील है और सिर्फ झूठे वादे नहीं, बल्कि जो वादा करते है, वो निभाने में मुख्यमंत्री एवं भाजपा सरकार विश्वास रखती है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!