जिले में अपराध व तस्करी पर अंकुश को लेकर पुलिस प्रशासन चौकन्ना

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जिले में अपराध और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक विशेष ‘A’ श्रेणी की नाकाबंदी की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय खुद तड़के 4 बजे सड़कों पर उतरे और विभिन्न चेक पोस्टों का निरीक्षण किया। एसपी उपाध्याय ने घोड़ीवारा तिराहे और ढीगाल टोल प्लाजा पर पहुंचकर पुलिस की मुस्तैदी परखी। उन्होंने अधिकारियों और जवानों को सतर्क रहकर जिम्मेदारी से ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तस्कर और अपराधी अक्सर रात और सुबह सक्रिय रहते हैं, इसलिए पुलिस को हमेशा चौकस रहना होगा। इस अचानक अभियान से अपराधियों में खौफ और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि जिले को अपराध मुक्त बनाया जा सके। एसपी ने जनता से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!