झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): रीको फाटक झुंझुनूं पर फाटक बंद होने के दौरान वाहन चालको द्वारा जल्दबाजी के चक्कर में वाहनो को गलत दिशा में खडा कर दिया जाता है, जिसके कारण फाटक खुलने के पश्चात आना-जाना बाधित हो जाता है एवं दुर्घटनाओ की संभावनाएँ बढ़ जाती है। इसके लिए लघु उद्योग भारती शाखा झुंझुनू के अध्यक्ष रोहिताश्व बंसल द्वारा जिला कलक्टर डॉ.अरुण गर्ग को ज्ञापन दिया गया, जिसमें लिखा गया कि रीको फाटक के दोनो तरफ अगर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की नियुक्ति कर दी जावे तो औद्योगिक क्षेत्र झुंझुनूं के साथ ही आसपास बसी लगभग 20 कॉलोनियों एवं 20 से अधिक गांवो में आने-जाने वाले वाहन चालको को राहत मिल सकेंगी। जिला कलक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष रोहिताश्व बंसल को आश्वस्त किया कि वे इस सन्दर्भ में शीघ्र ही उचित कार्रवाई करेंगे।
लघु उद्योग भारती शाखा झुंझुनू ने रीको फाटक पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की नियुक्ति बाबत जिला कलक्टर को दिया ज्ञापन
By -
August 25, 2025
0
Tags: