हर घर तिरंगा अभियान की कार्यशाला आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0


जुरहरा/डीग (रेखचन्द्र भारद्वाज): बीजेपी जुरहरा मंडल की एक बैठक जुरहरा ग्राम पंचायत भवन पर मंडल अध्यक्ष नारायणदत्त शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें गुरुवार को विधानसभा संयोजक जगत सिंह गुर्जर व सह संयोजक याकूब राजपूत के नेतृत्व में निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा व हर-घर तिरंगा अभियान के बारे में विचार-विमर्श किया गया। बैठक में कामां ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेश राजपूत, जिला मंत्री साधू सिंह, महामंत्री कामां रवि तिवारी, महामंत्री शक्ति सिंह संयोजक के द्वारा अपने विचार रखे गए। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद मानवी, जुरहरा सरपंच लक्ष्मण, मंडल उपाध्यक्ष रतीराम फौजदार, मंडल मंत्री राजवीर शर्मा पाई, मंडल मंत्री अजय शर्मा, मंडल मंत्री आशू जी गांवडी, बूथ अध्यक्ष राम गुरीरा, बूथ अध्यक्ष हकमुद्दीन, इरफान बमनवाड़ी, धर्मसिंह गुर्जर, भोला नौनेरा, हसन मौहम्मद व कायम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!