बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय में ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (श्रीराम इंदौरिया): बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने बताया कि कुलगुरु प्रो.अखिल रंजन गर्ग ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि तकनीकी शिक्षा केवल डिग्री तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन मूल्यों, नवाचार और शोध के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम है। उन्होंने अपने सम्बोधन मे कहा कि ओरिएंटेशन प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य कॉलेज में एडमिशन लेने वाले नए छात्र-छात्राओं को यहां के माहौल और नए वातावरण में सहज और समायोजित महसूस करवाना हैं। यह प्रोग्राम उन नए छात्रों को अपने-अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा भी देता है, जिससे उनके अंदर कॉलेज के पहले दिन से ही एक आत्मविश्वास जगे। कॉलेज में दाखिला लेते ही वह अपने करियर की पहली सीढ़ी चढ़ना शुरू करते हैं। ऐसे में सही मार्गदर्शन और प्रेरणा इन छात्रों के इस शुरुआती कदम में काफी महत्वपूर्ण योगदान रखते हैं ताकि विद्यार्थियों को सुगमता मिल सके और वह नए कॉलेज के परिवेश में ढल सकें। डीन एकेडमिक्स और प्राचार्य डॉ.वाईएन सिंह ने कहा कि आप सभी जीवन की उस अवस्था में हैं, जहाँ परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प आपके भविष्य की नींव रखते हैं। शिक्षा केवल अंकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आपके व्यक्तित्व निर्माण, सोचने की क्षमता और समाज के प्रति जिम्मेदारी को भी विकसित करती है। आज की दुनिया अवसरों से भरी हुई है। यदि आप अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएँ, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। कठिनाइयाँ और असफलताएँ रास्ते में आएँगी, लेकिन वही आपको और मज़बूत बनाएँगी। ओरिएंटेशन प्रोग्राम में छात्रों को कम्युनिकेशन स्किल्स पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया गया, जिसमें उन्हें प्रभावी संवाद के महत्व को समझाया गया। इसके बाद छात्रों ने इन्क्यूबेशन लैब का भ्रमण किया, जहाँ उन्हें नवाचारों को स्टार्टअप में बदलने की प्रक्रिया दिखाई गई। साथ ही, ई-सेल (उद्यमिता प्रकोष्ठ) के बारे में जानकारी दी गई, जिसका उद्देश्य छात्रों में उद्यमशीलता की भावना को बढ़ावा देना है। छात्रों का डायग्नोस्टिक टेस्ट के माध्यम से ज्ञान मूल्यांकन किया गया। इसके बाद सिलेबस चर्चा के दौरान पाठ्यक्रम की संरचना और पढ़ाई के तरीकों पर प्रकाश डाला गया। दिन के अंत में छात्रों को सॉफ्ट स्किल्स जैसे नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क और भावनात्मक बुद्धिमत्ता के महत्व से अवगत कराया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!