महिला बंदीगृह में महिलाओं ने किया पौधारोपण

AYUSH ANTIMA
By -
0



जयपुर: आदित्य सेवा समिति की तरफ से राजधानी जयपुर के घाटगेट स्थित महिला बन्दीगृह में गुरुवार, 7 अगस्त को पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था की संस्थापिका अध्यक्षा कुसुम शर्मा ने बताया कि महिला जेल जयपुर की अधीक्षक सरोज विश्नोई के सहयोग से सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम में लोक शिक्षक पत्रिका की सम्पादक राज चतुर्वेदी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथियों के तौर पर लता तिवाड़ी, उर्मिला सिंह मौजूद रहीं। इनके साथ ही सुषमा शर्मा, मनोरमा माथुर व कुसुम गुर्जर सहित अन्य महिलाएं भी उपस्थित रहीं। कुसुम शर्मा ने बताया कि जेल परिसर अत्यन्त शान्त एवं प्राकृतिक वातावरण से युक्त होता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए यहां पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों में परस्पर सौहार्द का माहौल देखने को मिला। वहीं महिलाओं से जीवन में स्वस्थ एवं सकारात्मक दृष्टिकोण पर चर्चा की गई, साथ ही उनसे अध्यात्म और नैतिक मूल्यों को अपनाने के लाभों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में संस्था की कोषाध्यक्ष मनोरमा माथुर ने सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया। पौधारोपण कार्यक्रम का संचालन अनुपमा मोदी ने किया।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!